Connect with us

दुर्घटना

तीन ट्रेलरों की भीषण टक्कर, दो चालकों की मौत; एक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिबल्लमपुर गांव के पास रिंग रोड पर शनिवार को तीन ट्रेलरों की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दो चालकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर संदहा की ओर जा रहा था, जो तकनीकी खराबी के चलते सड़क पर खड़ा हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे ट्रेलर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद तीसरा ट्रेलर भी अनियंत्रित होकर पीछे से भिड़ गया, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया।

Loading...

दुर्घटना में सबसे पीछे चल रहे ट्रेलर के चालक श्याम सुंदर यादव (21) निवासी बटौआ, नौगढ़, चंदौली की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर चोलापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में घायल दोनों चालकों को गंभीर अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक अन्य चालक की भी मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page