Connect with us

पूर्वांचल

तालाब में जहर डालने से सैकड़ो मछलियां मरी

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद के सकलडीहा क्षेत्र के सलेमपुर (कैली) मौजा में स्थित करीब तीन एकड़ के तालाब में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जहर डाले जाने के कारण मछलियों की बड़े पैमाने पर मौत हो रही है जिससे हजारों रुपए का नुकसान हो रहा है।

Loading...

अलीनगर थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव के निवासी समृत और सुभाष ने सलेमपुर मौजा में स्थित उद्धव ब्रह्म बाबा आश्रम के नाम से प्रसिद्ध तीन एकड़ के तालाब को 10 साल के लिए पट्टे पर लिया था। इस तालाब में उन्होंने लगभग एक लाख की लागत से मछलियों के बच्चे डाले थे और मछली पालन कर रहे थे। लेकिन हाल ही में अराजक तत्वों द्वारा तालाब में जहर डालने के कारण चार दिनों से मछलियां मर रही हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दुश्मनी के चलते तालाब में जहर डालकर कुछ लोग उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page