Connect with us

पूर्वांचल

जनचौपाल में नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीण मायूस

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। रविवार को जनपद के गंगापुर और लक्ष्मणपुर में “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत “चलो चंदौली जन चौपाल” का आयोजन किया गया था। लेकिन अधिकारियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में निराशा छा गई। प्रदर्शनी स्थल पर ज्यादातर सफाईकर्मी, चौकीदार और चपरासी ही दिखाई दिए। सीडीपीओ और ग्राम प्रधानों ने किसी तरह प्रदर्शनी को पूरा कर कार्यक्रम की औपचारिकता निभाई। ग्रामीणों ने अधिकारियों के आने का बेसब्री से इंतजार किया और बड़ी उम्मीद के साथ चौपाल में भाग लिया, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, उनकी उम्मीदें भी खत्म होती गईं। अधिकारियों का कहीं कोई पता नहीं था।

Loading...

गंगापुर में किसी अधिकारी के न पहुंचने की सूचना पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी वरुण सिंह और ग्राम प्रधान मौलाना यादव ने किसी तरह चौपाल का आयोजन किया। गांव के द्वारिका मोदनवाल ने बताया कि वे इस दिन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अधिकारियों के न आने से उन्हें निराशा हुई। वहीं लक्ष्मणपुर के प्राथमिक विद्यालय में सीडीपीओ सरोज रानी और ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने चौपाल की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान गांव में महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का अन्न प्राशन और कुछ बच्चियों को पोषण थैलियां दी गईं। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि जनचौपाल के माध्यम से प्रशासन उनकी समस्याओं का समाधान करेगा, लेकिन उनकी आशाएं पूरी नहीं हो सकीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page