Connect with us

सोनभद्र

डुमरडीहा में दो राखड़ लदी हाइवा पलटी, चालक और खलासी सुरक्षित

Published

on

Loading...
Loading...

दुद्धी (सोनभद्र) (जयदेश)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत डुमरडीहा गांव में मंगलवार को राखड़ लदे दो हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गए। पहली घटना में आश्रम से दुद्धी की ओर आ रही हाइवा अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पलट गई, जिसके चलते उसके सभी पहिए ऊपर हो गए। कुछ घंटों बाद उसी कंपनी का दूसरा हाइवा ट्रक महज 200 मीटर की दूरी पर फिर पलट गया।

गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में चालक और खलासी सुरक्षित बच निकले।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक व खलासी को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Loading...

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राखड़ लदी हाइवा दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पलटी थी, जबकि दूसरी घटना उसी दिन बाद में घटी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page