Connect with us

सोनभद्र

चार माह के मासूम को छोड़ मां ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

बभनी (सोनभद्र) (जयदेश)। बभनी थाना क्षेत्र के भैंसा बांध टोला में मंगलवार की सुबह एक 22 वर्षीय महिला ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हृदयविदारक इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं चार माह का मासूम बच्चा मां की ममता से हमेशा के लिए वंचित हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, मृतका सबिना खातून पत्नी जलील अहमद का शव घर के अंदर रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला।

सुबह-सुबह घटना की भनक लगते ही परिजनों ने दरवाजा तोड़कर जब कमरे में प्रवेश किया, तो महिला को फांसी के फंदे पर लटका पाया। तुरंत रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Loading...

बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतका का पति अपने चार माह के बच्चे के साथ बगल के कमरे में मौजूद था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page