Connect with us

राष्ट्रीय

डीआरडीओ और नौसेना ने किया MIGM का सफल परीक्षण, पाकिस्तान में हलचल

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। भारत ने समुद्री सुरक्षा की दिशा में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच DRDO और भारतीय नौसेना ने सोमवार को MIGM यानी मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन का सफल परीक्षण किया। यह उन्नत नौसैनिक माइन दुश्मन के जहाजों और पनडुब्बियों पर सटीक वार करने में सक्षम है।

MIGM सिस्टम DRDO द्वारा विशेष रूप से भारतीय नौसेना के लिए तैयार किया गया है। यह तकनीक शत्रु के जहाजों की आवाज, चुंबकीय प्रभाव और दबाव जैसे संकेतों का विश्लेषण कर उनके खतरे का पूर्वानुमान लगाती है। सबसे अहम बात यह है कि इसे किसी भी नौसेना प्लेटफॉर्म से ऑपरेट किया जा सकता है।

इस प्रणाली में लगे अत्याधुनिक सेंसर रियल टाइम डेटा को प्रोसेस करते हैं और स्थिति के अनुसार ऑटोमैटिक कमांड जनरेट करते हैं। इसका उद्देश्य केवल निगरानी करना नहीं, बल्कि दुश्मन की गतिविधियों का तुरंत जवाब देना है।

Advertisement

भारत की इस तकनीकी छलांग के बाद पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है। हाल के दिनों में पाकिस्तानी मंत्री इस बात की आशंका जता चुके हैं कि भारत सैन्य कार्रवाई कर सकता है। ऐसे में MIGM भारतीय नौसेना को समंदर में अजेय बना देगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page