Connect with us

चन्दौली

डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार उपाध्यक्ष ने DM से की शिष्टाचार भेंट

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राहुल सिंह ने जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से शिष्टाचार भेट की। इस दौरान उन्होंने डीएम चंद्र मोहन गर्ग को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही जनपद की समस्याओं से अवगत कराया।

राहुल सिंह ने कहा कि जनपद सृजन के लगभग 27 वर्ष बाद भी आज तक जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर समस्याओं का मकड़जाल फैला हुआ है। समाधान न होने के कारण यहां लोग परेशान रहते है।

उन्होंने कहा कि जनपदवासियों की समस्याओं का निराकरण करना जनहित में जरूरी है। विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य सहित जनपद के सम्पर्क मार्ग की स्थिति दयनीय है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर आज भी कई समस्या विद्यमान है। इसका निस्तारण किया जाना जरूरी है।

इस पर डीएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व विकास कार्य मेरी प्राथिमकता में शामिल है। श्री सिंह ने डीएम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page