Connect with us

गोरखपुर

ठेकेदार की लापरवाही से सड़क अवरुद्ध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के हरपुर बुदहट,मदनपुरा से कटाई टीकर मार्ग पर नहर की सफाई कार्य के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिसके चलते स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। जानकारी के अनुसार नहर की सफाई के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई थी, लेकिन सफाई के दौरान निकाली गई मिट्टी और कुंडों को सीधे सड़क पर फेंक दिया गया। इससे सड़क पूरी तरह बाधित हो गई और आमजन का आवागमन प्रभावित होने लगा।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर भारी मात्रा में गाद जमा होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निकलने में काफी कठिनाई हो रही है। कई बार वाहन फिसलने की भी स्थिति बन गई, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल सड़क से गाद हटाने और व्यवस्था सुधारने की मांग की।

Loading...

आक्रोशित ग्रामीणों अमर सिंह, अभिनेत मौर्य, नवीन सिंह, अनुपम सिंह, सर्वजीत सिंह और भोलू मौर्य सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने  कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। प्रशासन से भी मांग की गई कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page