Connect with us

गाजीपुर

डंपर को साइड देने में पलटा टेलर

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पतालगंगा चट्टी के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। राजस्थान से मार्बल पत्थर लादकर नेपाल जा रहा एक टेलर पुलिया से पहले सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टेलर का चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, भरौली से गाजीपुर की ओर जा रहे एक डंपर ने ओवरटेक कर रहे टेलर को अचानक साइड लेने पर मजबूर कर दिया। चालक ने बताया कि बढ़नपुरा पुलिया के पास जब डंपर ओवरटेक कर रहा था, तब उसने टेलर को बाएं पटरी पर उतार दिया। सड़क पर वापस चढ़ाने के प्रयास में टेलर का संतुलन बिगड़ गया और वह गड्ढे में पलट गया।

Loading...

चालक मतलून खान ने बताया कि अगर सड़क के किनारे पेड़ और झाड़ियां न होतीं, तो टेलर में सवार दोनों चालक और एक खलासी की दर्दनाक मौत हो सकती थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page