Connect with us

चन्दौली

टेक्निकल कॉलेज के छात्रों को मिला टेबलेट फोन

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। मां खंडवारी उच्च शिक्षण न्यास, चहनियां द्वारा संचालित श्री त्रिदंडीदेव हनुमत टेक्निकल कॉलेज, बिसुपुर के छात्र-छात्राओं को टेबलेट फोन का वितरण संस्था के महानिदेशक डॉ. आशुतोष सिंह कैलाशी और निदेशक अवनीश सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर टेबलेट फोन प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए डॉ. आशुतोष सिंह कैलाशी ने कहा कि किसी भी वस्तु का सदुपयोग न केवल उसकी महत्ता को बढ़ाता है, बल्कि उपयोगकर्ता को भी सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। वहीं, दुरुपयोग उस वस्तु के महत्व को कम करने के साथ-साथ उपयोगकर्ता को गर्त की ओर ले जाता है। शासन द्वारा प्रदान किया गया यह टेबलेट फोन यदि छात्र-छात्राओं द्वारा सही रूप से उपयोग किया गया तो यह उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निश्चित ही ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Advertisement

निदेशक अवनीश सिंह ने कहा कि टेबलेट फोन के माध्यम से छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं और कम खर्च में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल राजेश कुमार सिंह, अरविंद यादव, अवनीश राय सहित टेबलेट फोन पाने वाले लाभार्थी छात्रगण उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page