Connect with us

वाराणसी

टीबी से डरे नहीं , करे इलाज होगी जीत

Published

on

Loading...
Loading...

टीबी मरीज को देखभाल की है जरूरत

Loading...

रिपोर्ट-प्रवीण कुमार सिंह
लोहता। काशीविद्यापीठ विकास खंड के कोरौता प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शुक्रवार को विदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों का एक प्रतिनिधि मंडल दौरा किया। और टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया।
केन्द्रीय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं रसायन मंत्री मनसूख मांडविया के साथ विदेशी स्वास्थ्य मंत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल कोरौता प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचा। वहां 14 टीबी मरीजों को.सभी ने पोषण पोटली का वितरण किया। उसके बाद वेलनेस सेंटर का निरिक्षण किया। उसके बाद डेलीगेट्स बगल में ग्राम सचिवालय पर पहुंच कर उसके बारे म़े जानकारी हासिल किया। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की टीबी से डरे नहीं मरीज की ठीक से देखभाल करे और समय समय पर दवा इलाज करें। समय से दवा इलाज करेगे तो रोग पर जीत हासिल कर लेगे।नाईजीरिया के स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रामसचिवालय के बारे में जब जाना चाहा तो उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने विस्तार से बता या तो। नाईजीरिया के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की इंडिया इज द ग्रेट , पीपुल वेरी हैपी। सीएमओ डा संदीप चौधरी ने उत्तर प्रदेश में टीबी के रोग को खतम करने और इलाज के बारे मे क्या चल रहा है विस्तार से विदेशी डेलिगेट्स को बताया। ग्रामसचिवालय और आंगनबाड़ी केन्द्र को देखकर काफी खुश हुए। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी विनोद सिंह ने किया। इस दौरान कोरौता के ग्राम प्रधान दिनेश पटेल, खंड विकास अधिकारी रक्षिता सिंह, डा अमित सिंह, डा प्रवेश मौर्य, सहित ब्लाक के कर्मचारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page