Connect with us

गोरखपुर

टिनशेड लगाते समय छज्जा टूटा, किशोर समेत दो की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। उरुवा थाना क्षेत्र के आसानंदपुर गांव में रविवार को टिन शेड लगाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक किशोर सहित दो लोगों की जान चली गई। छत का बारजा अचानक भरभराकर गिर पड़ा और उसकी चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आसानंदपुर गांव निवासी दुर्गेश (28) अपने घर पर टिन शेड लगवा रहा था। इसी दौरान पुराने मकान की जर्जर छत का बारजा दबाव पड़ने से अचानक टूटकर नीचे गिर गया। उस समय नीचे खड़े होकर काम कर रहे 16 वर्षीय आशीष पुत्र सुरेश और दुर्गेश मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में आशीष को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Loading...

दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल दुर्गेश को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और देर शाम उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इस आकस्मिक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page