Connect with us

वाराणसी

झूम के बरसे बदरा, बारिश में हुई गंगा आरती

Published

on

Loading...
Loading...

सड़कें बनी ताल तलैया

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

वाराणसी। पुरानी कहावत एक बार चरितार्थ हुई। शुक्रवार और शनिवार को भारी वर्षा हुई। पहले से चेतावनी थी इस वर्षा के कारण जहां सड़कें ताल तलैया बन गई, वहीं खेत झील बन गए। अब इसके साथ ही धान की रोपाई शुरू हो जाएगी। शहर में भारी वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है शहर भर में हजारों वाहन पानी में फंस गए। दुपहिया और तिपहिया वाहन बंद हो गए। लोगों को आने जाने में दिक्कत हुई। शनिवार को शाम 7:00 बजे से वर्षा जो शुरू हुई उसका सिलसिला रात 10:30 तक जारी रहा। संभव है कि अगले दिन भी लोगों को वर्षा से दो-चार होना पड़े।

धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी काशी में शनिवार को बारिश के दिन काफी अद्भुत नजारा देखने को मिला। ‌अस्सी घाट और दशाश्वमेध घाट पर बारिश में भी गंगा आरती संपन्न हुई। अर्चकों और श्रद्धालु का धार्मिक उल्लास देखते ही बन रहा था।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page