Connect with us

वाराणसी

झपकी बनी जानलेवा, डिवाइडर से टकराई बाइक; युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे 58 वर्षीय वशिष्ठ नारायण तिवारी की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चलाते समय चालक को झपकी आ गई, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठे और सीधे डिवाइडर से जा भिड़े। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिवाइडर का पिलर तक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घायल होने के दौरान उनका हेलमेट भी दूर जा गिरा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल खजूरी स्थित सूर्यांश हॉस्पिटल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस बाइक नंबर के आधार पर मृतक की पहचान वशिष्ठ नारायण तिवारी पुत्र देवनारायण तिवारी निवासी मसूदी गौरा, संत रविदास नगर भदोही के रूप में हुई है। बताया गया कि वह मिर्जामुराद क्षेत्र में अपनी बहन के घर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, परिजन अस्पताल से बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को अपने साथ लेकर चले गए। थाना प्रभारी मिर्जामुराद ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page