Connect with us

चन्दौली

ज्योति कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

बबुरी (चंदौली)। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा निकाली गई ज्योति कलश यात्रा बुधवार को जैसे ही बबुरी कस्बे में पहुँची, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हर ओर श्रद्धालु उत्साह और उमंग से झूमते हुए यात्रा के स्वागत में खड़े दिखे। कस्बे के लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया और गगनभेदी नारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

यात्रा का शुभारंभ बबुरी कस्बे के पोखरे स्थित प्राचीन गायत्री चेतना मंदिर से हुआ। यहाँ वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञीय वातावरण के बीच हवन-पूजन संपन्न हुआ। कलशों को मंत्रोच्चारित कर शोभायात्रा का स्वरूप दिया गया। इसके बाद यात्रा जैसे ही कस्बे की गलियों से गुज़री, श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महिलाएँ मंगलगीत गाती हुई यात्रा के साथ चल रही थीं तो युवा जयकारे लगाकर माहौल को जीवंत बना रहे थे। लोगां ने यात्रा पर पुष्पवर्षा कर आस्था का परिचय दिया।

श्रद्धालुओं ने गायत्री परिवार के मार्गदर्शक संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। यात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि यह कलश यात्रा समाज में सद्भाव, नैतिकता और सकारात्मकता का संदेश देने के लिए निकाली गई है।

इस मौके पर सुभाष जायसवाल, राणा सिंह, नितिन जायसवाल, राजनाथ प्रजापति, प्रदीप जायसवाल, भैरव यादव, श्रीनन्द पाठक मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page