Connect with us

चन्दौली

असहाय बुजुर्ग महिला की जन सहयोग संस्था ने की मदद

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। नगर की समाजसेवी संस्था जन सहयोग संस्थान द्वारा लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष अजीत सोनी द्वारा जहां जरूरतमंद लोगों को रक्तदान किया जा रहा है, वहीं पर्यावरण सुरक्षा, गरीब बच्चों की शिक्षा के साथ ही अनाथ व असहाय लोगों की मदद भी की जा रही है।

बुधवार को संस्था के सदस्य समाजसेवी रवि शर्मा के द्वारा एक लावारिस वृद्धा को पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के पास से अपना घर आश्रम पहुंचाया गया। तत्पश्चात उक्त बुजुर्ग महिला के भोजन व देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। बताते चलें कि रवि शर्मा मंगलवार की रात्रि में महिला को अचानक लावारिस हालत में रोते-बिलखते हुए स्थिति में देखा। उक्त महिला लकवाग्रस्त और मल-मूत्र में सनी मिली। इस पर महिला को कर्मचारियों की सहायता से अस्पताल के सुरक्षित वार्ड में भर्ती कराया गया। तत्पश्चात बुधवार की प्रातः साफ कपड़े पहनाकर वाराणसी स्थित अपना घर आश्रम पहुंचाया गया।

Loading...

अध्यक्ष अजीत सोनी ने कहा कि असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। संस्था के सदस्य ऐसे लोगों को जो अपने परिजनों से बिछड़ जाते हैं, उनकी उचित देखभाल व रहने की व्यवस्था के लिए वाराणसी स्थित अपना घर आश्रम पहुंचाया जाता है। संस्था के कार्यों की लोग सराहना कर रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page