Connect with us

वाराणसी

जिला सैनिक बन्धु की बैठक 22 को

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिला सैनिक बन्धु की अगली बैठक 22 मई 2025, दिन गुरुवार को अपराह्न 3:30 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जनपद के भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं दिवंगत सैनिकों की पत्नियों की समस्याओं पर विचार किया जाएगा।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, वाराणसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में शामिल किए जाने हेतु इच्छुक लाभार्थी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन-पत्र दो प्रति में 20 मई 2025 तक कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

समस्याएं जैसे—भूमि विवाद, पुलिस सुरक्षा, बैंक ऋण, पेंशन, शिक्षा, चिकित्सा, आर्थिक अनुदान आदि के समाधान के लिए यह बैठक महत्त्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।

कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि 20 मई के बाद या बैठक के दिन प्राप्त होने वाले आवेदन केवल अगली बैठक में विचार हेतु स्वीकार किए जाएंगे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page