Connect with us

घटनाएं बोलती हैं

जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत, अन्य कैदियों में खौफ

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। जिला कारागार में संदिग्ध परिस्थितयों में एक सजा याफ्ता कैदी की मौत से हड़कंप मच गया है। कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरू कर दिया है। मृतक कैदी अमेठी जिले का रहने वाला है।

अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली अंतर्गत मरदानपुर निवासी तौफीक (77) वर्ष की रविवार को जिला अस्पताल में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। तौफीक सजायाफ्ता कैदी था। कैदी की मौत से सनसनी फैल गई। जेल प्रशासन ने परिवार वालों को सूचना देते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पंचायतनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम में भेजा है।

Loading...

वहीं जेल सुपरिटेंडेंट ए के गौतम ने बताया कि मृतक तौफीक सजायाफ्ता कैदी था। उन्होंने बताया कि लंबे समय से तौफीक सांस रोग से पीड़ित चल रहा था। आज सुबह तड़के उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। वही नगर कोतवाल श्रीराम पांडेय ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page