Connect with us

चन्दौली

जिलाधिकारी ने बाबा कीनाराम मठ का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

चहनियां (चंदौली)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में निर्माणाधीन बन रहे पर्यटन स्थल के कार्यों का अवलोकन बुधवार को जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने किया। महोत्सव के बारे में जानकारी ली। ठेकेदार को 15 जुलाई से पूर्व कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं हसनपुर में बाढ़ और बाढ़ चौकियों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने बुधवार को अघोराचार्य बाबा कीनाराम मठ परिसर में दर्शन-पूजन कर पूर्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए प्रोजेक्ट – बन रहे पर्यटन स्थल के कार्य जैसे यात्री विश्राम गृह, सांस्कृतिक पंडाल, जलापूर्ति हेतु ओवरहेड टैंक, पब्लिक शौचालय, वाहन पार्किंग, तालाब का सौंदर्यीकरण, चेंजिंग रूम, सीसी रोड आदि कार्यों का निरीक्षण किया।

Loading...

वहीं धाम से आने वाले मार्गों को चौड़ीकरण कर पूर्ण करने का निर्देश लोक निर्माण विभाग और पर्यटन स्थल के ठेकेदार ओमप्रकाश को दिया और कहा कि 15 जुलाई से पहले हर कार्य पूर्ण कर लिया जाए। मैं 22 जुलाई को पुनः कार्यों का निरीक्षण करने आऊंगा। इसके बाद जिलाधिकारी ने तीरगांवा में बाढ़ का निरीक्षण कर मारूफपुर में बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया।

उन्होंने एसडीएम कुंदन राज कपूर को बाढ़ग्रस्त गांवों में समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर साफ-सफाई, भोजन, पशुओं के चारे, दवा, नाव आदि का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम राजेश कुमार, बीडीओ राजेश नायक, पर्यटन अधिकारी नितिन कुमार, मठ व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, प्रधान आशुतोष सिंह, एडीओ पंचायत राकेश दीक्षित, ग्राम पंचायत अधिकारी आनन्द यादव आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page