Connect with us

चन्दौली

जनता के विश्वास पर खरा उतरने का कर रहा हूं प्रयासः विधायक

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। विधायक रमेश जायसवाल विधानसभा के विकास को लेकर सदैव तत्पर हैं। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। बुधवार को विधायक ने ग्राम सभा पड़या में विकास निधि से नौ लाख 98 हजार की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क व सीवर कार्य का शिलान्यास स्थानीय गांव की जनता से कराया।

विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि विकास की गति रुकने नहीं दूंगा। विधानसभा के विकास के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगाने का कार्य करूंगा। जिस उम्मीद और विश्वास से जनता ने मुझे विधायक बनाया है, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। विधानसभा का विकास मेरी प्राथमिकता में शामिल है।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, हरिराम मौर्या, कमलेश सिंह, भगवंत सिंह, रामाशीष मौर्या, महावीर मौर्या, जगदीश सिंह, बाबूलाल यादव, गुलाब यादव, विधायक प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page