Connect with us

वाराणसी

जिलाधिकारी ने जिला राइफल क्लब सभागार में दुग्ध विकास विभाग एवं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. के अधिकारियों के साथ की बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिलाधिकारी एस राजलिंगम द्वारा आज कलेक्ट्रेट में जिला राइफल क्लब सभागार में दुग्ध विकास विभाग एवं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. के अधिकारियों के साथ बैठक कर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और विक्रय की सुविधा समितियों के द्वारा उपलब्ध कराने पर ज़ोर दिया गया।
उन्होंने दुग्ध खरीद अधिकारी को निर्देशित किया कि रूट के अनुसार ऐसे गांव चिन्हित कर लें जिस गांव में अधिक पशुपालक हों वहीं पर अस्थाई कलेक्शन सेंटर बना कर मैनुअल टेस्टिंग करके लिया‌ जाय। सेवापुरी विकासखंड के नहवानीपुर दुग्ध आवशीतन केंद्र की क्षमता 2000 लीटर के सापेक्ष 1400 लीटर है इसे नबढ़ाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बीडीओ सेवापुरी से कहा कि 600 लीटर दुग्ध खरीद बढ़ायें।
जिलाधिकारी ने कहा कि ब्रीड इम्प्रूवमेंट पर भी विशेष ध्यान दिया जाए इसके अलावा पेमेंट समय से किया जाय। किसानों को सीधे खरीद की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रूट पर स्थान चिन्हित कर को-आपरेटिव स्थापित हो।
जिलाधिकारी द्वारा पूछे जाने पर उप दुग्धशाला विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में पराग डेयरी द्वारा बड़ागांव ब्लॉक, सेवापुरी चिरईगांव के तीन दुग्ध मार्गों से‍ 26 समितियों द्वारा दूध उपार्जन किया जा रहा है जिसमें 17 पंजीकृत समितियां तथा 09 प्रस्तावित समितियां हैं।
पराग डेयरी का संचालन एनडीडीबी द्वारा किया जा रहा है के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया के इन तीन रूट से 3500 लीटर दुग्ध संग्रहित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि इन मार्गों पर बंद समितियों को संचालित किया जाए तथा नए दुग्ध संग्रह केंद्र खोले जाएं।
एलडीएम को एफपीओ महिला समूह को ऋण/ अनुदान हेतु प्रयास करने एवं जोड़ने हेतु निर्देशित किया।
पराग पशु आहार फैक्ट्री के प्रभारी को दुग्ध समितियों के कृषकों/ उत्पादकों को गांव में एफपीओ से जोड़कर पशु आहार विक्रय करने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी द्वारा दुग्ध संघ वाराणसी( पराग डेयरी) एवं उप दुग्धशाला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर पर सभी बीडीओ, एडीओ सहकारिता एवं कृषि विभाग के साथ बैठक कर 15 दिनों में प्रगति से अवगत कराएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, डीडी एग्रीकल्चर एके सिंह, सीवीओ, ए आर कोआपरेटिव, पराग दुग्ध संघ के एनडीडी समस्त वीडियो तथा एडीओ उपस्थित रहे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page