Connect with us

वाराणसी

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, स्वच्छता और रिकॉर्ड प्रबंधन के दिये निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने शनिवार को कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों और पटलों का दौरा करते हुए कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को सुधारने पर बल दिया।

रिकॉर्ड प्रबंधन पर विशेष निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रिकॉर्ड रूम, शस्त्र अनुभाग, नजारत अनुभाग, मुख्य राजस्व अनुभाग और अभिलेखागार का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अभिलेखों को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से रखा जाए ताकि जरूरत पड़ने पर इन्हें आसानी से प्राप्त किया जा सके।

प्रमाण पत्र प्रक्रिया में पारदर्शिता
आय और जाति प्रमाण पत्र प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी आवेदनों को रजिस्टर में स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रमाण पत्र समयबद्ध तरीके से जारी हों और तहसील स्तर पर उचित प्रक्रिया का पालन किया जाए।

स्वच्छता और सुव्यवस्था को प्राथमिकता
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता और सुव्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यालय कक्ष और परिसर साफ-सुथरे और व्यवस्थित रहें।

निरीक्षण के दौरान एडीएम (वित्त), एडीएम (प्रशासन) और मुख्य राजस्व अधिकारी भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से सहयोगात्मक कार्यशैली अपनाने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की अपील की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page