Connect with us

अपराध

ज़हर सेवन की दो घटनाओं से हड़कंप, युवक और किशोर की हालत गंभीर

Published

on

Loading...
Loading...

कुशीनगर। जिले में रविवार को कुछ ही घंटों के भीतर ज़हर खाने की दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। दोनों मामलों में पीड़ितों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है।

पहली घटना पड़रौना थाना क्षेत्र के कुरमौल गांव की है। यहां गांव निवासी सनेलाल (30), जो दो बच्चों के पिता हैं, ने खेतों में उपयोग होने वाला ‘फ्यूराडान’ नामक जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों के अनुसार सनेलाल की पत्नी पिछले 5–6 महीनों से मायके में रह रही थी। दोनों बच्चों (एक डेढ़ साल और दूसरा छह महीने का) भी मां के साथ वहीं थे। सनेलाल कई बार पत्नी को वापस लाने ससुराल गया, लेकिन बात नहीं बन सकी। रविवार को वह ससुराल से लौटकर घर आया और काफी परेशान दिख रहा था। कुछ देर बाद उसने शराब पी और फिर ज़हरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया।

Loading...

दूसरी घटना कसया थाना क्षेत्र के फुलवा पड़ी गांव की है। यहां बाबूलाल मुसहर के पुत्र मुकेश मुसहर ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के समय वह घर पर अकेला था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य मजदूरी पर गए हुए थे। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और उसे संयुक्त जिला अस्पताल से संबद्ध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के तहत नाक के जरिए पानी डालकर ज़हर निकालने की प्रक्रिया शुरू की और उसे गहन निगरानी में रखा गया है।

मुकेश की मां के अनुसार उसने करीब एक साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी और मोबाइल चलाने में अधिक समय बिताता था। उसने ज़हर क्यों खाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस दोनों मामलों की जानकारी लेकर परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page