Connect with us

गाजीपुर

जहर खिलाकर बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जखनियां (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी पिंटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पिंटू सिंह पर एक महिला के साथ मिलकर उसके तीन मासूम बच्चों को जहर देने का आरोप है। इस घटना में एक बच्ची की मौत हो गई थी।

घटना 30 अगस्त 2024 की है। जखनियां तहसील के सामने झुग्गी में चाय-पान की दुकान चलाने वाली अन्नू देवी ने अपने प्रेमी पिंटू सिंह की सलाह पर अपने तीन बच्चों को रोटी में चूहे मारने की दवा मिलाकर खिला दी। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

अगली सुबह जब पति चेतन गोंड की नींद खुली तो उसने देखा कि उसकी पत्नी घर में नहीं थी। इसी दौरान बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। जब उसने घर में खोजबीन की तो वहां चूहे मारने की दवा का खाली पैकेट मिला। चेतन गोंड ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।

तीनों बच्चों – मधु (5 वर्ष), रितु (4 वर्ष) और जागृति (ढाई वर्ष) को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां 4 वर्षीय रितु ने दम तोड़ दिया।

Advertisement

घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही दिनों में अन्नू देवी को दुल्लापुर थाना क्षेत्र के अलमारी रेलवे फाटक से गिरफ्तार कर लिया था और उसे जेल भेज दिया था।

मुख्य आरोपी पिंटू सिंह पिछले 7 महीने से फरार था। आखिरकार, सोमवार की सुबह 11:50 बजे पुलिस ने उसे दक्षिणी रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिंटू सिंह औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर नौगांव का रहने वाला है।

भुड़कुड़ा कोतवाल शैलेश मिश्रा ने बताया कि यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश में थी। आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आगे की कार्रवाई के लिए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page