Connect with us

वाराणसी

जमीन विवाद में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर रंगदारी मांगने का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के लंका थाना क्षेत्र के डाफी में जमीन के विवाद को लेकर प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय के निर्देश और अजय कुमार पांडेय की तहरीर पर लंका पुलिस ने नारायनपुर मिर्जापुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख गिरधारी सिंह पटेल और नेवादा निवासी उनके सहयोगी प्रवीण मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

अजय कुमार पांडेय ने आरोप लगाया है कि डाफी स्थित आराजी नंबर 188 की जमीन पर काम कराने के नाम पर दोनों आरोपियों ने 25 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर उनके साथ गालीगलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

Loading...

प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उनके सहयोगी के खिलाफ रंगदारी समेत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page