Connect with us

गाजीपुर

जमानियां में शराब की नई दुकान खोलने का विरोध, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जमानियां स्टेशन बाजार के वार्ड नंबर 17 में एक मैरेज हॉल को किराए पर लेकर 1 अप्रैल से शराब और बियर की नई दुकान खोलने के फैसले के खिलाफ स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। वार्डवासियों ने घनी आबादी वाले क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने पर आपत्ति जताई और कहा कि इससे सामाजिक माहौल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि प्रस्तावित दुकान के पास राजकीय हाई स्कूल बालिका विद्यालय और अमर शहीद इंटर कॉलेज स्थित हैं, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। उन्होंने मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस स्थान पर शराब की दुकान न खोली जाए।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर बुधवार रात करीब 8 बजे आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आबकारी निरीक्षक नंद कुमार मिश्रा ने बताया कि स्थानीय निवासियों की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

वार्डवासियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे इस फैसले के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे। क्षेत्र में बढ़ते विरोध के बीच प्रशासन पर उचित निर्णय लेने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page