Connect with us

पूर्वांचल

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Loading...

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि पीड़ितों की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। यदि जरूरत हो तो समस्याओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए मौके पर जाकर निरीक्षण करें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शिव प्रताप शुक्ल, डिप्टी कलेक्टर सौम्या मिश्रा और हेमंत मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page