Connect with us

मिर्ज़ापुर

जंगल में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जनपद के थाना अहरौरा क्षेत्र के ग्राम वन इमिलिया स्थित जंगल में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान रोशन अली (50 वर्ष) पुत्र स्व. हबीब के रूप में हुई, जो कि मझगई थाना चकरघट्टा, चंदौली के निवासी थे।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रोशन अली पिछले तीन वर्षों से वन इमिलिया के जंगल में झोपड़ी में रहकर अपने फसल की देखभाल करते थे। शव की स्थिति देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक की मौत सामान्य नहीं थी, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।

घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सोमेन बर्मा ने क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के साथ मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक जांच की जा रही है और मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement

स्थानीय प्रशासन द्वारा शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन, मिर्जापुर का बयान:
“हमने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और पुलिस द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, और मामले की जांच की जा रही है।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page