Connect with us

वाराणसी

छेड़खानी करते रंगे हाथ पकड़ाया शोहदा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज थाने की मिशन शक्ति टीम ने बीती रात एक छेड़खानी के आरोपी शोहदे को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग 10 बजे, चेतगंज थाना क्षेत्र के मनसाराम फाटक के पास कुछ महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक राह चलती लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें और फब्तियां कस रहा है। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक शिप्रा सिंह और महिला सब इंस्पेक्टर आदर्शिका पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।

इसी दौरान, जब एक लड़की हबीबपुरा की ओर जा रही थी, तभी एक युवक ने उसे देखकर अश्लील इशारे और टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। पुलिस टीम ने मौके पर ही हिकमत-अमली से युवक को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान शिवम शर्मा पुत्र स्वर्गीय फुल्लू शर्मा (निवासी- सी9/294, हबीबपुरा, चेतगंज, वाराणसी, उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई।

आरोपी के खिलाफ थाना चेतगंज में मुकदमा संख्या 243/2025, धारा 296(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में शिवम शर्मा ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात कही।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक  विजय कुमार शुक्ला, महिला सब इंस्पेक्टर शिप्रा सिंह, आदर्शिका पटेल, कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार और संदीप कुमार शामिल रहें।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page