Connect with us

वाराणसी

छात्र सैनिकों ने मनाया स्वच्छता अभियान और निकाली जन – जागरूकता रैली

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: सारनाथ, 100 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वाधान में आज महाबोधि इंटर कॉलेज के छात्र सैनिकों ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया ।
इस अवसर पर बोलते हुए कैप्टन प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने छात्र सैनिकों को स्वच्छता के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दिया । उन्होंने कहा कि “स्वच्छता हमारे लिए और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है। सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हमें लेनी चाहिए। सार्वजनिक स्थान जहां लोग मनोरंजन के लिए आते है, और गन्दगी करके चले जाते है। ऐसे स्थानों की सफाई कर हम लोगों को जागरूक कर सकते हैं। स्वच्छता की प्रेरणा हमें गांधीजी से लेनी चाहिए । उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाकर यह बताने का प्रयास किया कि हमें स्वयं को स्वच्छ रखते हुए अपने आसपास और सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखना है । इस अवसर पर रत्नेश कुमार सिंह, गंगा राम सिंह यादव, सुभाष यादव व अन्य उपस्थित थे ।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page