Connect with us

बलिया

छात्र संसद में अतिश दुबे बने प्रधानमंत्री, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Published

on

Loading...
Loading...

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ भव्य समारोह, अतिथियों ने छात्रों को दिलाया कर्तव्य पालन का संकल्प

छात्र जीवन में ही होता है भविष्य का निर्माण: वक्ताओं ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

बलिया (जीराबस्ती)। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जीराबस्ती में नवनिर्वाचित छात्र संसद के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभालते हुए कर्तव्य एवं अनुशासन का संकल्प लिया।

समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम शरण मिश्र एवं अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन कर किया गया। प्रधानाचार्य ने अतिथियों का परिचय कराया। इसके बाद छात्राओं वंदना और दृष्टि ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में छात्र संसद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान अतिश दुबे ने छात्र संसद के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वहीं वैष्णवी मिश्रा को न्यायाधीश और कशिश पटेल को सेनापति की जिम्मेदारी सौंपी गई। शिशु भारती से रियांश को अध्यक्ष और आकांक्षा पांडेय को सेनापति पद की शपथ दिलाई गई।

Advertisement

कार्यक्रम में स्वागत गीत, कजरी और शपथ गीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन ही भविष्य निर्माण की नींव होता है। इसी अवस्था में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है, जो आगे चलकर बच्चों को देश का सजग नागरिक बनाती है।

इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष ताराचंद, समाजसेवी मांधाता सिंह, संभाग निरीक्षक कन्हैया चौबे, उप प्रबंधक विनय सिंह, संघ कार्यकर्ता ज्ञानेंद्र राय सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरेंद्र मिश्रा ने किया, जबकि छात्र संसद प्रमुख संजय मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page