Connect with us

वाराणसी

छात्रा की फेक आईडी पर अश्लील वीडियो पोस्ट, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। विद्यापीठ की छात्रा ने चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि किसी ने इंस्टाग्राम पर उसके नाम से फेक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो और एडिटेड फोटो पोस्ट किए हैं। छात्रा ने बताया कि पिछले एक साल से वह इस मानसिक प्रताड़ना से गुजर रही है। पहले उसके फोटो फेक आईडी पर डाले जाते थे और अब एडिटेड अश्लील वीडियो भी अपलोड किए जा रहे हैं।

छात्रा का कहना है कि 6 अगस्त 2024 को उसने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1903 पर कॉल कर शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता फिलहाल विद्यापीठ से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है। उसने कहा कि लगातार इस तरह की पोस्ट से वह और उसका परिवार मानसिक ट्रामा से गुजर रहे हैं। ऐसे में उसने तत्काल फेक आईडी बंद कराने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Loading...

चौक थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट की धारा 67 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page