Connect with us

बलिया

छपरा की दमदार जीत, फाइनल में बनायी जगह

Published

on

Loading...
Loading...

रसड़ा (बलिया) (जयदेश )। संत यतीनाथ मिनी स्टेडियम सुखपुरा में पुलवामा हमले में बलिदान हुए जवानों की स्मृति में आयोजित अंतर्जनपदीय फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में छपरा और महेन गाजीपुर की टीमें आमने-सामने थीं।

इस मुकाबले में छपरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।पहले हाफ के 22वें मिनट में छपरा के चंदन ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

गाजीपुर की टीम ने बराबरी करने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में चंदन ने एक और गोल दागकर टीम की जीत पक्की कर दी। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन छपरा का दबदबा बना रहा। शानदार प्रदर्शन के लिए चंदन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मुख्य अतिथि ग्रापए प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार और विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाहू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले की शुरुआत करवाई। मैच में रेफरी की भूमिका वीरेंद्र सिंह अकेला, राजू राय और अजीत सिंह ने निभाई, जबकि कमेंट्री राणा सिंह और अमित कुमार ने की।

आयोजन समिति में संगम यादव, पंकज सिंह, कामेश्वर प्रसाद, सिद्धार्थ सिंह, पंचानंद यादव, आकाश, अंजय, सैफ, अभिषेक और अखिलेश यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page