Connect with us

वाराणसी

चारदीवारी फांदकर एयरपोर्ट परिसर में दाखिल हुआ युवक, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की सुरक्षा व्यवस्था उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब बीती रात एक संदिग्ध व्यक्ति ने चारदीवारी फांदकर ऑपरेशनल एरिया में घुसने की कोशिश की। घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते उसे पकड़ लिया गया।

पकड़े जाने के बाद संदिग्ध व्यक्ति की बातें असामान्य पाई गईं। पूछताछ के दौरान उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बेटा बताया, जिससे उसकी मानसिक स्थिति को लेकर संदेह और गहरा गया। जांच में उसकी पहचान वाराणसी जिले के लोहता क्षेत्र निवासी अंशु पांडे के रूप में हुई है, जिसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।

Loading...

जानकारी के अनुसार अंशु का इलाज शिवपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय में चल रहा था। इलाज के दौरान वह वहां से भटक गया था, जिसके बाद उसके परिजन कई दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने उसके परिजनों को बुलाया, जिन्होंने उसकी पहचान की पुष्टि की। इसके बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच में अंशु के पास से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है, हालांकि सुरक्षा के लिहाज से उससे सघन पूछताछ की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page