Connect with us

वाराणसी

चलती बाइक से अध्यापक का मोबाइल छीनकर भागे बदमाश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के शिवपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने कोचिंग से लौट रहे एक अध्यापक का मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित दीपांशु मिश्रा ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए लिखित तहरीर दी है।दीपांशु ने बताया कि सुबह करीब 7:10 बजे वह कोचिंग पढ़ाकर लौट रहे थे और शांति विहार कॉलोनी के पास मोबाइल पर बात कर रहे थे।

इसी दौरान पैशन प्रो बाइक पर सवार तीन बदमाश तेजी से आए और उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। बदमाश बीएचईएल की ओर भाग निकले।

Loading...

घटना के बाद दीपांशु ने तुरंत एक ऑटो लिया और बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की लेकिन वह उन्हें पकड़ने में असफल रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page