Connect with us

जौनपुर

चन्द्रशेखर आजाद जयंती पर राष्ट्रवीर सेना ने दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

हनुमान घाट स्थित कैंप कार्यालय में गोष्ठी, युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान

भारत माता की महाआरती और राष्ट्र जयघोष के साथ कार्यक्रम का हुआ समापन

जौनपुर। राष्ट्रवीर सेना के तत्वावधान में महान क्रांतिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती गुरुवार को नगर के हनुमान घाट स्थित कैंप कार्यालय में श्रद्धा एवं देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के अध्यक्ष महेश कुमार ने भारत माता और चन्द्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की।

आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने चन्द्रशेखर आजाद के त्याग, बलिदान और अदम्य साहस को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज और देश के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता शिवम् जायसवाल ने कहा कि देशभक्ति केवल राष्ट्रीय पर्वों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन का स्थायी संस्कार बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को दैनिक जीवन में भी अपनाना आवश्यक है।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में भारत माता की महाआरती की गई और राष्ट्र जयघोष के साथ पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण छा गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश गुप्ता, जगमेंदर निषाद, दीपक सेठ, आशीष सेठ, मनीष निषाद, सियाराम गुप्ता, प्रीतम सेठ, चन्दन वर्मा सहित राष्ट्रवीर सेना के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page