Connect with us

चन्दौली

चन्दौली: फुलवरिया छिनैती कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चन्दौली (बलुआ)। ग्राम फुलवरिया में हुई छिनैती की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक अनावरण कर लिया है। पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 4,760 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन (ओप्पो कंपनी का) बरामद किया है।

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने 9 अक्टूबर 2024 को सत्या माइक्रो कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी मुकेश कुमार सिंह यादव से 34,170 रुपये और एक सैमसंग A14 मोबाइल फोन लूट लिया था।

यह वारदात उस समय हुई जब वह फुलवरिया के पास कलेक्शन का पैसा लेकर वापस जा रहे थे। अभियुक्त अमित यादव (निवासी ग्राम चक गुरेरा, जिला चन्दौली) को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मजदहां प्राथमिक विद्यालय के पास से 15 दिसंबर 2024 की शाम करीब 7:30 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अमित यादव ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

अभियुक्त के अनुसार उन्होंने कलेक्शन कर्मचारी को पहले से निशाना बना रखा था। वारदात वाले दिन फुलवरिया रोड पर बाइक से धक्का मारकर उसे गिराया और उसकी डिग्गी से पैसा और मोबाइल छीनकर भाग गए।

बाद में डर के कारण दोनों तमिलनाडु फरार हो गए।पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के पर्यवेक्षण में इस केस का खुलासा हुआ। थाना बलुआ की टीम ने अभियुक्त को पकड़ने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page