Connect with us

वाराणसी

चंचल शर्मा बने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अस्सी निवासी और युवा कांग्रेस के सक्रिय नेता चंचल शर्मा को पार्टी ने प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

इस अवसर पर वाराणसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि, “चंचल शर्मा लंबे समय से युवा कांग्रेस से जुड़े हैं और विभिन्न पदों पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। वह हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका हम स्वागत करते हैं।”

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव चंचल शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि, “मैं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर मुझे यह ज़िम्मेदारी दी है। मैं तन, मन और धन से पार्टी के सिद्धांतों के प्रति समर्पित रहूंगा और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखूंगा।”

उन्होंने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, प्रभारी अविनाश पांडे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब, प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह सहित जिला व महानगर कांग्रेस नेतृत्व का विशेष रूप से धन्यवाद प्रकट किया।

Advertisement

चंचल शर्मा के मनोनयन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चौबे, अनिल श्रीवास्तव, मयंक चौबे, रंजीत तिवारी, रोहित दुबे, फसाहत हुसैन बाबू, दिलीप चौबे, परवेज़ खान, अनुभव राय, आशीष गुप्ता, सिद्धार्थ केशरी, आदर्श चौबे बाबू, मित्तल सहनी, अभिषेक चौरसिया आदि शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page