Connect with us

मऊ

घोसी कोतवाली पुलिस की लापरवाही, एक माह से पीड़ित लगा रहा थाने के चक्कर

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद मऊ जिले की पुलिस मनमानी से बाज नहीं आ रही है। ताजा मामला घोसी कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक पीड़ित पिछले एक महीने से चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है।

घोसी नगर के जमालपुर मिर्जापुर वार्ड संख्या 5 निवासी रामप्रवेश प्रजापति ने बताया कि 28 अप्रैल 2025 को उनकी पत्नी किसी काम से बाजार जा रही थीं। जाते समय उन्होंने घर की चाभी पड़ोस में रहने वाली चंदा को सौंप दी। उसी दौरान चंदा और उसकी बेटियां अनिता व नीमा ने घर का ताला खोलकर अलमारी में रखे 6 सोने के गहनों को गायब कर दिया, जबकि चांदी के जेवर और नकदी को वहीं छोड़ दिया गया। जब इस मामले में चंदा से पूछताछ की गई तो उन्होंने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि मारपीट पर भी आमादा हो गईं।

Loading...

पीड़ित परिवार ने इस घटना की सूचना तत्काल घोसी कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन अब तक कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

थक-हारकर रामप्रवेश ने 17 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक मऊ और पुलिस उपमहानिरीक्षक आज़मगढ़ को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि क्या उन्हें प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था में भरोसा दिलाने वाली कार्रवाई देखने को मिलती है या नहीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page