Connect with us

वाराणसी

घर में घुसकर मारपीट, महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के असिला (पिंडरा) गांव में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में साहिस्ता पत्नी आफिर मोहम्मद ने बताया कि बीते 21 अप्रैल की रात लगभग 12 बजे कुछ लोग जबरन उनके घर में दाखिल हुए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इस हमले में उनके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं।

Loading...

पीड़िता के अनुसार, शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे हमलावर वहां से भाग निकले। फूलपुर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page