Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता का निधन

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता तारकेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट का निधन अत्यंत दुखद समाचार के रूप में सामने आया है। वे सिल्वर जुबली चैम्बर नंबर 18 में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार को दोपहर 3:45 बजे उनका स्वर्गवास हो गया। इसकी सूचना उनके बड़े पुत्र द्वारा दी गई।

तारकेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव वर्ष 1982 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए थे। उन्होंने स्वर्गीय बीरेन्द्र बहादुर खरे के साथ जूनियर के रूप में वकालत की शुरुआत की, जिसके बाद वे सिविल कोर्ट के अधिवक्ता स्वर्गीय चन्द्र भूषण श्रीवास्तव के साथ कार्यरत रहे। वे मेहनती, मिलनसार और मृदुल स्वभाव के व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।

Loading...

उनके परिवार में दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं, जिनकी शादियां वे कर चुके थे। उनकी पत्नी का पहले ही स्वर्गवास हो चुका था। गोरखपुर के घासी कटरा चौराहे पर उनका निजी आवास है।

तारकेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव का निधन अधिवक्ता समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page