Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर रेलवे स्टेशन बना ‘फ्री व्हीकल जोन’, अब परिसर में नहीं जा सकेंगी गाड़ियां

Published

on

Loading...
Loading...

छठ पर्व के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला

गोरखपुर रेलवे प्रशासन ने छठ महापर्व के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से बड़ा निर्णय लिया है। रेलवे स्टेशन को ‘फ्री व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है।

त्योहारों के बाद घर लौट रहे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन परिसर में वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई है। अब स्टेशन ग्राउंड में किसी भी प्रकार की गाड़ी को प्रवेश नहीं मिलेगा। केवल नौ नंबर पर यात्रियों के पिकअप और ड्रॉप की व्यवस्था की गई है, जबकि गेट नंबर एक से छह तक आने वाली गाड़ियों को बाहर ही रोक दिया जा रहा है और उन्हें निर्धारित स्टैंड में खड़ा करने का निर्देश दिया गया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने होल्डिंग एरिया, काउंटर और प्लेटफार्म तक पैदल जाने की व्यवस्था की है। गेट पर कुलियों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम पूरी तरह सक्रिय है। प्रभारी निरीक्षक दशरथ प्रसाद के नेतृत्व में RPF के जवान भीड़ नियंत्रित करने में जुटे हैं और जनरल बोगियों में यात्रियों को व्यवस्थित रूप से बैठा रहे हैं।

Advertisement

यात्रियों की राहत के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने पूजा स्पेशल ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई है। कुल 117 पूजा स्पेशल ट्रेनें 1,551 फेरों में चलाई जा रही हैं, जबकि 82 ट्रेनें अन्य प्रमुख नगरों के लिए 1,362 फेरों में संचालित की जा रही हैं। इस प्रकार कुल 199 पूजा स्पेशल ट्रेनें 2,913 फेरों में यात्रियों की सुविधा के लिए चल रही हैं।

रेलवे प्रशासन का यह कदम न केवल भीड़ को नियंत्रित करेगा बल्कि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव भी प्रदान करेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page