Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर में 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह एक मई को

Published

on

Loading...
Loading...

चंपादेवी पार्क में प्रस्तावित है सामूहिक विवाह कार्यक्रम, तैयारी जोरों पर

गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर देवरिया से 50-50 जोड़े होंगे शामिल

Loading...

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों के लिए गोरखपुर मंडल में अधिकतम 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह 1 मई को प्रस्तावित है। तारामण्डल रोड स्थित चंमा देवी पार्क के मैदान में प्रस्तावित इस समारोह की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री सहित जनपद व मण्डल के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी मौजूद रहेंगे।

विभाग के अनुसार, सामूहिक विवाह के लिए मंडल से कुल 350 से अधिक आवेदन मिले हैं। आवेदनों की जांच कर अंतिम रूप से चयन होगा। किसी जनपद में लक्ष्य से अधिक पात्र जोड़ों के आवेदन प्राप्त होते हैं तो उन्हें ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर चयन किया जाएगा। इस अवसर पर अधिकतम 200 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा, जिसमें गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया एवं कुशीनगर जनपद को 50-50 जोड़े का लक्ष्य दिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page