Connect with us

वाराणसी

गैस एजेंसी के पास अचेत मिला ऑटो चालक, इलाज से पहले तोड़ा दम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के लोहता थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक ऑटो चालक संदिग्ध परिस्थितियों में अचेतावस्था में मिला, जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। घटना शिरडी गैस एजेंसी के पास की है, जहां करीब 35 वर्षीय व्यक्ति सड़क किनारे बेसुध पड़ा मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल उसे काशी विद्यापीठ स्थित स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया।

Loading...

पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी दोपहर लगभग 1:30 बजे मिली थी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक ने हमराह टीम के साथ कार्रवाई करते हुए निजी वाहन से घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page