Connect with us

वाराणसी

गहना बेचने के नाम पर युवक से डेढ़ लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र में एक युवक से गहने बेचने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पंचकोशी सारनाथ निवासी संदीप प्रजापति ने इस संबंध में लालपुर पांडेयपुर थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

संदीप प्रजापति ने बताया कि 7 दिसंबर को पांडेयपुर में चाय पीते समय उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। उस व्यक्ति ने उसे एक सिक्का दिखाया और दावा किया कि उसके पास ऐसे कई सिक्के और सोने-गहने हैं, जिन्हें पैसों की जरूरत के कारण बेचना चाहता है। संदीप उसकी बातों में आ गया और 9 दिसंबर को करीब 1 लाख 52 हजार रुपये लेकर पहड़िया पहुंचा।

संदीप ने बताया कि रुपये लेने के बाद वह व्यक्ति उसे बहाने से कुछ दूरी तक ले गया और कहा कि उसका दूसरा साथी वहीं खड़ा है, जिसके पास गहने हैं। कुछ दूर जाने के बाद आरोपी मौका पाकर चकमा देकर फरार हो गया। संदीप ने बताया कि वह आरोपी की काफी तलाश करता रहा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

पीड़ित ने बताया कि उसने यह पूरा पैसा कर्ज लेकर इकट्ठा किया था। ठगी की जानकारी मिलते ही संदीप ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद लालपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page