Connect with us

वाराणसी

गंगा में नहाते समय किशोर डूबा, तीन दोस्तों को नाविकों ने बचाया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सूजाबाद के अवधूत भगवान राम घाट पर बीती शाम गंगा में नहाते समय साहिल (15) डूब गया। वहीं उसके तीन दोस्तों को नाविकों ने डूबने से बचा लिया।

पुलिस के अनुसार, साहिल दोपहर करीब 3 बजे दोस्त के घर पढ़ाई की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह अपने दोस्तों सुंदर सेठ, आयुष्मान और पवन कुमार के साथ घाट पहुंचा। नहाते समय चारों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

Loading...

घटना के दौरान नाविक नारायण साहनी ने तुरंत गंगा में छलांग लगाई और सुंदर, आयुष्मान व पवन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन साहिल पानी में डूब गया।

मां सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि तीन बेटों में साहिल सबसे बड़ा था। पिता बबलू राजातालाब स्थित एक ढाबे पर काम करते हैं। थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि साहिल की खोजबीन जारी है। समाचार लिखे जाने तक साहिल का कुछ पता नहीं चल सका।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page