वाराणसी
खुशहाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड आईं केयर सेंटर ने नेत्र जांच के साथ आयुष्मान कार्ड बनाकर किया जागरूक
वाराणसी। श्रम दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर वाराणसी के हरहुआ क्षेत्र में स्थित खुशहाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड आईं केयर सेंटर के द्वारा शुक्रवार को मंशापुर पंचायत भवन पर नेत्र परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया गया और मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी उचित सलाह दी गई।

कैंप में बहुत से मरीज आए और स्वास्थ्य लाभ लिया। आयुष्मान कार्ड की उपयोगिता को मरीजों को बताया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्देश्य को बताया गया कि कैसे आयुष्मान कार्ड से किस तरह अपना ईलाज करा सकते हैं।
खुशहाल मेमोरियल हॉस्पिटल के तरफ से डॉ. आर.के. सिंह, सीएस सिंह, डॉ. अंकित मिश्रा, डॉ. डी कुमार, सचिन सिंह, संतोष गुप्ता एवं खुशहाल हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ का विशेष योगदान रहा। सामाजिक सहयोग अनिल सिंह, राजेश भाई सरवन भाई एवं कंचन भाई का रहा।
