Connect with us

पूर्वांचल

कोपागंज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति कमेटी की बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। बीती रात कोपागंज चौक पर दो दुकानदारों के बीच हुई कहासुनी के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी घोसी के नेतृत्व में पुलिस ने रात के समय फ्लैग मार्च किया और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना में शामिल चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि दस अज्ञात व्यक्तियों पर पाबंदी लगा दी गई।

इस मामले को लेकर नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए घोसी सीओ और थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक बुलाई।

बैठक में क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पुलिस की नजर उन लोगों पर होगी जो उपद्रव फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे ऐसे लोगों की पहचान करें जो माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हों और यदि कोई शरारती तत्व सामने आए तो पुलिस को सूचित करें।

उन्होंने यह भी कहा कि समाज में अफवाह फैलाने वालों से दूर रहें और अगर कोई भ्रामक जानकारी फैलाए, तो पुलिस उन पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

इस बैठक में प्रमुख रूप से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अजय यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि अरशद रेयाज, सभासद विनय कुमार गुप्त, पंकज तिवारी, हबीब नेता, नेशार अहमद, श्रीराम जायसवाल, साकिब हेलाल, मंगरू सभासद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page