Connect with us

मऊ

केजीएन कोचिंग सेंटर में टॉपर्स को किया गया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

घोसी (मऊ)। नगर के बड़ागांव स्थित केजीएन कोचिंग सेंटर में वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में टॉप करने वाले छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोचिंग सेंटर के निदेशक मोहम्मद शमशेर ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस बार आशिष कुमार ने पहला स्थान, अन्नू राजभर ने दूसरा और शिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। मोहम्मद शमशेर ने कहा कि कोचिंग सेंटर का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से छात्रों को सशक्त बनाना है और उनकी सफलता पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है।

Loading...

उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की अपील की। क्षेत्र में केजीएन कोचिंग सेंटर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए पहचाना जाता है। इस आयोजन ने सभी छात्रों में नया जोश और आत्मविश्वास भर दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page