Connect with us

वाराणसी

काशी विश्वनाथ धाम के लिए मैदागिन-बेनियाबाग से शुरू होगी गोल्फ कार्ट सेवा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Shri Kashi Vishwanath Temple) में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब मैदागिन, बेनियाबाग और कबीरचौरा से धाम तक पहुंचने के लिए गोल्फ कार्ट सेवा शुरू की जाएगी। यह पहल प्रदेश सरकार की ओर से की जा रही है, जिसकी शुरुआत अक्षय तृतीया से प्रस्तावित है। इस सुविधा के माध्यम से आम और खास सभी श्रद्धालु आसानी से बाबा के दरबार तक पहुंच सकेंगे।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि मैदागिन, राज नारायण पार्क (बेनियाबाग) और कबीर चौरा से मंदिर के गेट नंबर चार तक इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट संचालित होंगी। प्रारंभिक चरण में लगभग 25 गोल्फ कार्ट चलाई जाएंगी, जिनकी संख्या आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाई जा सकती है। इस सेवा के उपयोग के लिए यात्रियों को निर्धारित शुल्क देना होगा।

Loading...

उन्होंने बताया कि गोल्फ कार्ट सेवा प्रतिदिन भोर तीन बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इन कार्टों में दो प्रकार की बैठने की व्यवस्था होगी, जिनमें एक में छह और दूसरी में नौ यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। आने वाले समय में अन्य स्थानों से भी इस सेवा का विस्तार करने की योजना बनाई जा रही है।

इसके अलावा, मैदागिन स्थित टाउनहॉल और राज नारायण पार्क (बेनियाबाग) में विकसित आधुनिक पार्किंग स्थल पर अपने वाहन खड़ा करने के बाद श्रद्धालु गोल्फ कार्ट के माध्यम से सीधे विश्वनाथ धाम तक पहुंच सकेंगे। प्रशासन का मानना है कि यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक साबित होगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page